Advertisement

मनोनीत लोजपा प्रदेश पदाधिकारियों का अभिनंदन समारोह आयोजित

एस.पी.सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। समस्तीपुर शहर (Samastipur City)  (बाबू चौक स्थित लोक जनशक्ति पार्टी नगर कार्यालय में 22 जुलाई को लोजपा नगर अध्यक्ष उमाशंकर मिश्रा की अध्यक्षता में नव मनोनीत प्रदेश लोजपा पदाधिकारियों का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया।

लोजपा पदाधिकारियों के अभिनंदन समारोह में लोजपा समस्तीपुर जिला प्रधान महासचिव नीरज भारद्वाज ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद प्रिंस राज द्वारा लोजपा नेता व खरसंड पूर्वी पंचायत के मुखिया रविशंकर सिंह को बिहार पंचायतीराज प्रदेश अध्यक्ष, दलसिंहसराय के समाजसेवी व लोजपा नेता विनय चौधरी को प्रदेश लोजपा उपाध्यक्ष एवं पूर्व जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुशवाहा को प्रदेश महासचिव मनोनीत करने पर समस्तीपुर लोजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है।

इस अवसर पर नव मनोनीत प्रदेश पदाधिकारियों को मिठाई खिलाकर बधाई दी गई। साथ हीं लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केन्द्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस एवं लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

मौके पर समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि निश्चित ही ऊर्जावान लोजपा पदाधिकारियों को प्रदेश में दायित्व दिया गया है। इनके कार्य से संगठन को मजबूती मिलेगा। नव मनोनीत लोजपा पदाधिकारियों ने संबोधित करते हुए कहा कि वे लोजपा के विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाकर संगठन को मजबूती प्रदान करने का काम करेंगे।

नव मनोनीत प्रदेश लोजपा पदाधिकारियों के अभिनंदन समारोह में मुख्य रूप से जिला प्रधान महासचिव नीरज भारद्वाज, लोजपा युवा उपाध्यक्ष राजा पासवान, गोपाल शर्मा, मनोज कुमार, ऋषि सिंह, मधुबाला सिन्हा, डॉ विनोद सिंह, अशोक सिंह, कन्हैया कुमार, साकेत मिश्रा, नवीन सिंह, जिवछ पासवान, राजीव कुमार, मायाशंकर सिंह सहित कई लोजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *