Advertisement

झारखंड प्रदेश विश्वकर्मा समाज के गिरिडीह जिलाध्यक्ष की माता के निधन पर शोक

प्रहरी संवाददाता/गिरिडीह। झारखंड प्रदेश विश्वकर्मा समाज जिला कमेटी गिरिडीह के जिलाध्यक्ष विनोद राणा की माता राधा देवी के निधन पर समाज के साथ प्रबुद्ध लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की है। माताजी का निधन 4 मई को हुआ था, जबकि शव का दाह-संस्कार 6 मई को किया गया।

वह काफी दिनों से बीमार चल रही थी। झारखंड प्रदेश विश्वकर्मा समाज की प्रदेश व जिला कमेटी गिरिडीह ने स्वर्गवासी माताजी की आत्मा के शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की एवं श्रद्धांजलि अर्पित की है।

जिलाध्यक्ष राणा को दुख की इस घड़ी में ढांढस बंधाने उनके आवास पर गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार, झारखंड प्रदेश विश्वकर्मा समाज के प्रदेश अध्यक्ष विकास राणा, सेवानिवृत्त डीएसपी संजय राणा, भाजपा नेता प्रियंका शर्मा, जिला महासचिव देवकी राणा, आदि।

जद यू के प्रदेश सचिव लखेश्वर वर्मा, जिलाध्यक्ष त्रिभुवन दयाल, जिला उपाध्यक्ष राजकिशोर साहू, गिरिडीह प्रखंड अध्यक्ष केदार वर्मा सहित अन्य कई प्रबुद्ध लोग पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त की। शोक व्यक्त करने वालों में झारखंड प्रदेश विश्वकर्मा समाज की जिला कमेटी, प्रखंड कमेटी के लोग शामिल हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *