Advertisement

सेवा निवृत शिक्षक के निधन पर शोक

फिरोज आलम/जैनामोड़ (बोकारो)। जरीडीह प्रखंड (Jaridih block) के हद में गायछंदा पंचायत के तिरो ग्राम के 107 वर्षीय सेवा निवृत शिक्षक अघनू राम नायक के हृदय गति रूकने के कारण निधन हो गया। दिवंगत पूर्व शिक्षक नायक के निधन से पूरे शैक्षणिक क्षेत्र में शोक का माहौल छा गया।
बताया जाता है कि शिक्षा विद होने के साथ साथ स्व नायक एक समाजसेवी भी थे। स्व नायक सेवा निवृत शिक्षक रहने के बाद एक स्वंय सेवी संस्थान की स्थापना की। जिसे अघनू राम जन सेवा संस्थान तीरो में स्थापित किया। इस संस्थान के माध्यम से क्षेत्रीय स्तर पर जन जन की सेवा किया। इनकी सेवा भावना से क्षेत्र में काफी हद तक विकास हुआ। इनकी जन्म तीरो ग्राम में होने के बाद शिक्षक के रूप में चास प्रखंड (बोकारो) के शिबू टांड़ में निरंतर विश्वास के साथ शैक्षणिक योगदान दिया। यही से सेवा निवृत होने के बाद जन सेवा में जूटकर जनहित का काम किया। इनके संस्थान में संचालक सचिव के रूप में हमेशा कदम से कदम मिलाकर लखीकांत साहु ने साथ देने का काम किया। इस अवसर पर संस्थान के सचिव साहु ने कहा कि स्वर्गीय नायक के निधन पर हुई क्षति की भरपाई कभी भी नहीं किया जा सकता है। शोक व्यक्त करने वालों में मुख्य रूप से बोकारो के विधायक  बिरंची नारायण,  जरीडीह सांसद शिक्षा प्रतिनिधि बिनोद कुमार कशयप, हाबू लाल नायक, सहदेव साव, डॉ श्याम सुंदर प्रसाद, अशोक कुमार, रामेश्वर प्रसाद, महादेव रवानी, नन्दु  गोराई, नीलकंठ साव, राजेश कुमार, प्रदुम्न नायक, मनोज कुमार कॉपरी, बिनोद कुमार नायक, डोमन सर आदि शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *