प्रहरी संवाददाता/बोकारो। राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन सीसीएल उपाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने 30 मार्च प्रेस जारी वक्तव्य में यूनियन के केंद्रीय उपाध्यक्ष, सीसीएल रीजनल कमेटी के उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय खान मजदूर फेडरेशन (इंटक) के उपाध्यक्ष एन पी सिंह (बुल्लू बाबू) के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
उपाध्यक्ष बुल्लू बाबू के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि दिवंगत सिंह यूनियन के एक मजबूत आधार स्तंभ थे। जिन्होंने जीवन के अंतिम सांस तक मजदूरों के हित में संघर्ष किया। वे बहादुर, कर्मठ, लड़ाकू मजदूर नेता थे। जो कांग्रेस और इंटक के लिए पूरी तरह समर्पित थे।
सिंह ने कहा कि बुल्लू बाबू के आकस्मिक निधन से व्यक्तिगत तौर पर उन्हें गहरा आघात लगा है तथा राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन को भारी नुकसान हुआ है। इसकी क्षतिपूर्ति निकट में संभव नहीं है। सिंह ने कहा कि दिवंगत नेता राजेंद्र बाबू के नेतृत्व में उनकी पूरी आस्था और विश्वास था। राजेंद्र बाबू को उन पर बड़ा भरोसा और विश्वास रहता था।
बुल्लू बाबू ने हर विपरीत परिस्थिति में यूनियन और नेतृत्व का साथ दिया। वे गिरिडीह जिला कांग्रेस पार्टी के वर्षों तक अध्यक्ष रहे। उनके अध्यक्ष काल में गिरिडीह जिले में कांग्रेस बहुत सशक्त और मजबूत था। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे। उनके परिवार को इस अपार कष्ट को सहने की शक्ति दे। दु:ख की इस बेला में हमारी यूनियन, हमारा संगठन, कांग्रेस पार्टी उनके परिवार के सदस्यों के साथ है।
![]()













Leave a Reply