Advertisement

अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री के निधन पर शोकसभा

फिरोज आलम/जैनामोड़(बोकारो)। झारखण्ड (Jharkhand) सरकार,अल्पसंख्यक कल्याण आयोग मंत्री एवं झारखण्ड आंदोलन के अग्रणी नेता रहे हाजी हुसैन अंसारी के निधन से सम्पूर्ण राज्य की अपूर्णीय क्षति है। मंत्री अंसारी के निधन को लेकर 5 अक्टूबर को बोकारो जिला के हद में जरीडीह प्रखंड कांग्रेस आवासीय कार्यलय तेतारियाडीह में शोक सभा का आयोजन किया गया। अध्यक्षता जरीडीह प्रखंड कांग्रेस अध्य्क्ष अशोक कुमार मंडल ने किया।
शोक सभा मे उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए अपने इष्ट से मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया गया। मौके पर जिला महासचिव सनत कुमार मिश्रा, ओबीसी प्रखंड अध्यक्ष रामविलास प्रजापति, प्रखंड सचिव भोला गोसाई, मोमिन कॉन्फ्रेंस के प्रखंड अध्यक्ष वाहिद अंसारी(वकील), अविनाश माधव, भोला लहेरी, इकबाल अंसारी, करमचन्द मिश्रा, अमर मिश्रा, निवास बर्णवाल, राकेश सिंह, छुटु महतो, सैनुल हक अंसारी, बिनोद महतो, राजेश सिंह, आयुष माथुर, महेश शर्मा, सोनू कुमार, दीपक लहेरी, संजय दिगार आदि गणमान्य लोगों ने दो मिनट मौन धारण कर प्रार्थना सभा किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *