Advertisement

समाजसेवी परशुराम नायक को पितृशोक

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली गांव के राजाटांड़ टोला रहिवासी समाजसेवी परशुराम नायक के पिता भादू नायक (महतो) का बीते 20 जनवरी की रात्रि निधन हो गया। वे लगभग सौ वर्ष के थे। उनका निधन उनके पैतृक आवास में हो गया।

बताया जाता है कि दिवंगत महतो धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति थे। वे कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। वे अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं। जानकारी के अनुसार बीते 21 जनवरी को उनकी अंत्येष्ठि स्थानीय दामोदर नदी तट स्थित श्मशान घाट में की गई। स्व. भादू नायक (महतो) के निधन पर क्षेत्र के दर्जनों गणमान्य जनों ने शोक व्यक्त किया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *