Advertisement

अधिवक्ता के निधन पर शोक सभा का आयोजन

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट व्यवहार न्यायालय परिसर में अधिवक्ता संघ के सदस्य अनादि कुमार डे के निधन पर 13 अप्रैल को शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में प्रधान जिला जज बोकारो के अलावा संघ के अध्यक्ष, सचिव सहित अधिवक्तागण शामिल थे।

इस अवसर पर प्रधान जिला जज बोकारो रंजना अस्थाना ने शोक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अनादि कुमार डे वर्ष 1987 से वकालत शुरू की। वे लगभग 64 वर्ष की आयु के थे। उनके निधन से सभी मर्माहत है। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।

इससे पूर्व अधिवक्ता संघ भवन में संघ के अध्यक्ष कामेश्वर मिश्रा की अध्यक्षता में शोक सभा की गई। शोक सभा को संबोधित करते हुए मिश्रा ने कहा कि दिवंगत अनादि कुमार डे बहुत ही मिलनसार व्यक्तित्व के थे। वे सभी से सुख दुख में मिलते रहते थे। पिछले कुछ दिनों से वे बीमार थे। जिनका मुंबई में इलाज चल रहा था।

इलाज के दौरान मुंबई में ही उनका निधन हो गया। वे अपने पीछे अपनी पत्नी, एक पुत्र, एक पुत्री सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं । संघ के महासचिव वकील प्रसाद महतो ने बताया कि संघ के सदस्य के निधन पर 13 अप्रैल को संघ के सदस्य अपने आप को न्यायिक कार्यों से अलग रखा है। दिवंगत डे का दाह संस्कार मुंबई में उनके पुत्र के द्वारा किया गया। उनके परिवार के तेनुघाट आने के बाद संघ द्वारा उन्हें आर्थिक मदद की जाएगी।

शोक सभा में तेनुघाट व्यवहार न्यायालय के जिला जज प्रथम राजेश कुमार सिन्हा, कुटुंब न्यायालय राजीव रंजन, जिला जज द्वितीय अनिल कुमार, एसीजेएम विशाल गौरव, एसडीजेएम दीपक कुमार साहू, सब जज द्वितीय राजीव रंजन कुमार, प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी साक्षी श्रीवास्तव एवं रूपम स्मृति टोपनो, अधिवक्ता राम विश्वास महथा, बैजू राम, सत्यनारायण डे, शिव पार्वती सहाय, आदि।

राम बल्लभ महतो, मोहितोष चक्रवर्ती, अरुण कुमार सिन्हा, प्रमोद भगत, पवन कुमार, सुरेश तिवारी, अर्जुन सिंह, रमेंद्र सिन्हा, वेंकट हरि विश्वनाथन, बिरेंद्र प्रसाद, रविंद्र नाथ बोस, अभिषेक मिश्रा, सुभाष कटरियार, राकेश कुमार, कनक कुमार सिन्हा, शैलेंद्र सिंह, चंद्रशेखर प्रसाद, गुरू दास अड्डी, अशोक कुमार पाठक, मो. मोबीन, सिद्धेश्वर महतो, प्रताप कुमार डे, संजय कुमार डे सहित संघ के अधिवक्तागण मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *