प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट व्यवहार न्यायालय परिसर में सड़क दुर्घटना में मृत न्यायालय कर्मी के निधन पर जिला जज प्रथम फहीम किरमानी की अगुवाई में 16 जनवरी को शोक सभा का आयोजन किया गया।
शोक सभा को संबोधित करते हुए बेरमो अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार समिति के सचिव सह एसडीजेएम रश्मि अग्रवाल ने बताया कि व्यवहार न्यायालय में कार्यरत राजेश मुंडा जो बीते 15 जनवरी को अपने घर रांची जा रहे थे। इस दौरान सड़क दुर्घटना में उनकी मृत्यु हो गई। जिसे लेकर उक्त शोक सभा की गई। बताया कि दिवंगत मुंडा काफी मृदु भाषी और मिलनसार थे। जिससे सभी न्यायिक कर्मी खुश रहते थे। उनके निधन से सभी काफी दुखी हैं।
ज्ञात हो कि, दिवंगत राजेश मुंडा अपने पीछे अपनी पत्नी, एक पुत्र, एक पुत्री सहित भरा पूरा परिवार छोड़कर गए हैं। शोक सभा में कुटुंब न्यायालय प्रेमनाथ पांडेय, जिला जज द्वितीय सूर्य मणि त्रिपाठी, जिला जज तृतीय नीरज कुमार, एसीजेएम मनोज कुमार प्रजापति, मुंसिफ शिवराज मिश्रा, प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी दिग्विजय नाथ शुक्ला, राजकुमार पांडेय सहित अधिवक्ता गण एवं सभी न्यायिक कर्मी उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply