Advertisement

शिबू सोरेन के निधन पर तेनुघाट अधिवक्ता भवन में शोकसभा का आयोजन

ममता सिन्हा/तेनुघाट(बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट स्थित अधिवक्ता संघ भवन में 5 अगस्त को शोकसभा का आयोजन किया गया। शोकसभा में संघ के तमाम अधिवक्ता गण शामिल हुए। यहां दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी गयी।

अधिवक्ता संघ भवन में झारखंड राज्य के संस्थापक एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिवु सोरेन के स्वर्गवास होने के उपरांत दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई। तेनुघाट के सभी अधिवक्ताओं ने संघ के अध्यक्ष कामेश्वर मिश्रा के अध्यक्षता में दिवंगत शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी।

वहीं शोक सभा में अधिवक्ता संघ के महासचिव वकील प्रसाद महतो, उपाध्यक्ष वेंकट हरी विश्वनाथन, कोषाध्यक्ष आनन्द कुमार श्रीवास्तव, चंद्रशेखर प्रसाद, बीरेंद्र कुमार सिन्हा, डी एन तिवारी, हेमंत गुरु, चंद्रशेखर प्रसाद सिंह, विनोद गुप्ता, अभिषेक मिश्रा, महुआ कारक, गजाधर महतो, संजय कश्यप, शब्बीर अंसारी, तपन डे, टी एन महतो, बी एन पोद्दार, आर के तिवारी, सुभाष कटरियार, पवन कुमार, तेजू करमाली, नीरज कुमार, दीपक पटेल, शशि कुमार, प्रसंजीत चटर्जी सहित अधिवक्ता संघ के सदस्य गण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *