Advertisement

आरसीएमएस क्षेत्रीय कार्यालय में शोकसभा का आयोजन

शोकसभा में मजदूर नेता ददई दुबे को यूनियन नेताओं द्वारा दी गयी श्रद्धांजलि

प्रहरी संवाददाता/बोकारो। बोकारो जिला के हद में जारंगडीह स्थित राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ कथारा क्षेत्रीय कार्यालय में 14 जुलाई को शोकसभा का आयोजन किया गया।शोकसभा में इंटक व् आरसीएमएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष, झारखंड बिहार के पूर्व मंत्री एवं धनबाद के पूर्व सांसद स्वर्गीय चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे के निधन पर श्रद्धांजलि दी गयी।

आरसीएमएस क्षेत्रीय सचिव वरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित शोकसभा में दिवंगत ददई दुबे की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया। शोकसभा में मुख्य रूप से राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के सीसीएल रीजनल अध्यक्ष मो. इसराफिल उर्फ बबनी, रीजनल सचिव सह कथारा क्षेत्रीय सचिव वरुण कुमार सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहम्मद जानी, क्षेत्रीय सहायक सचिव वकील अंसारी, जारंगडीह कोलियरी शाखा अध्यक्ष जोगेंद्र सोनार, गोविंदपुर शाखा अध्यक्ष राजकुमार, कथारा कोलियरी शाखा अध्यक्ष गणेश गोप, आर आर शॉप शाखा सचिव गुलाम हसनैन, अध्यक्ष अर्जुन, कथारा वाशरी शाखा सचिव मोहम्मद इस्लाम, अशोक कुमार ओझा, किशुन मंडल, बृजेश सिंह, अंजनी कुमार सिंह, मोहम्मद शकील आलम, सरजीत सिंह, एसएन रेड्डी, रंजीत मंडल, रिंटू सिंह, अनिल शर्मा, राजीव सिंह, गोविंद साव, विक्रम सिंह, कृष्ण हरि, मोहम्मद सदीक, मोहम्मद सिकंदर व् अन्य उपस्थित थे।

शोकसभा को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय सचिव वरुण कुमार सिंह ने कहा कि ददई दुबे का निधन मजदूर जमात के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय दुबे कोल इंडिया में एक मजबूत श्रमिक नेता के रूप में माने जाते थे। कभी भी उन्होंने अपने सिद्धांतों और स्वाभिमान के साथ समझौता नहीं किया। यही कारण है कि आज भी स्वर्गीय चंद्रशेखर दुबे कोयला मजदूरों के दिल में बसते है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *