पूर्व मंत्री के निधन पर महिला मंडल करगली में शोक सभा का आयोजन

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। झारखंड मुक्ति मोर्चा फुसरो नगर समिति बेरमो द्वारा राज्य के पूर्व शिक्षा सह उत्पाद एवं मद्य निषेद्य मंत्री दिवंगत जगरनाथ महतो के पुण्यात्मा की शांति एवं सद्गति हेतु 15 अप्रैल को सर्व दलीय शोक सभा आयोजन किया गया।

बोकारो जिला के हद में फुसरो नप क्षेत्र के करगली स्थित महिला मंडल में आयोजित शोक सभा में काफी संख्या में गणमान्य जन एकत्रित होकर स्व. महतो के मृत आत्मा की शांति हेतु 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। साथ ही दिवंगत आत्मा को भगवान से अपने चरणों में स्थान देने की कामना की। मौके पर उनके परिजनों को इस दु:ख की घड़ी में इस पीड़ा को सहने की क्षमता की भी ईश्वर से प्रार्थना की।

इस अवसर पर आयोजित शोक सभा में भाजपा के पूर्व बोकारो जिलाध्यक्ष जगन्नाथ राम, कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष परवेज अख्तर, झामुमो जिला सचिव जयनारायण महतो, वरीय नेता भोलू खान, प्रखंड अध्यक्ष रंजीत महतो, फुसरो नगर अध्यक्ष दीपक महतो आदि ने कहा कि वे झारखंड के क्रांतिकारी और अपने समाज के अग्रणी व्यक्ति थे।

उनके निधन से हमें एवं हमारे समाज के प्रति एक बहुत बड़ी क्षति हुई है। जिसका भरपाई करना संभव नहीं है। सभी इस बेहद दु:ख भरी घटना से काफी आहत है। वक्ताओं ने अपने समाज को दिवंगत जगरनाथ महतो के सपनों को सवारने एवं सजाने की अपील की।

यहां उपस्थित तमाम जनों ने कहा कि दिवंगत मंत्री को पहले से ही अंदरूनी बीमारी थी। जिनका इलाज चेन्नई में चल रहा था। वे काफी दिनों से मौत से लड़ रहे थे। उनका इलाज काफी दिनों से चलने के बावजूद भी अंत में वे असमय काल के गाल में चले ही गए। जिससे पूरे राज्य सहित अन्य राज्य में भी दु:ख की लहर है।

इस मौके पर आयोजित शोक सभा मे उपरोक्त के अलावा घुनू हांसदा, अनिल रजवार, राजेश महतो, बिरेंदर महतो, गोविंद रजक, रवींद्र राम, मधु पासवान, चंदन राम सहित भारी संख्या में स्थानीय रहिवासी उपस्थित थे।

 169 total views,  2 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *