Advertisement

जिला तैलिक साहू समाज द्वारा शोक सभा का आयोजन

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। जिला तैलिक साहू समाज के द्वारा साहू समाज भवन हुट्टी बाजार गिरिडीह में वरीय अधिवक्ता नकुल साहू के निधन पर 12 दिसंबर को शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा की अध्यक्षता समाज के जिलाध्यक्ष सह अधिवक्ता बाल गोविंद साहू ने किया।

मालूम हो कि स्व नकुल साहू का निधन बीते 10 दिसंबर को हुई थी। स्वर्गीय साहू गिरीडीह जिला तैलिक साहू समाज के जिला उपाध्यक्ष के पद को भी सुशोभित किए थे। वे जिला अधिवक्ता संघ के सक्रिय सदस्य के रूप में जाने जाते थे। वे 39 वर्षों का सफल अधिवक्ता के रूप में अपना योगदान दिए थे।

शोक सभा के अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि स्व. साहू बहुत ही मृदुभाषी और सरल स्वभाव के इंसान थे। गिरिडीह जिला तैलिक साहू सभा को संगठित और सुदृढ़ करने में उनका काफी योगदान रहा था। उनका देहांत 65 वर्ष के उम्र में हुई। वे अपने पीछे 4 पुत्र को छोड़कर गए हैं।

उनके निधन से साहू समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। गिरिडीह जिला तैलिक साहू समाज की ओर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन धारण किया गया। साथ ही भगवान से प्रार्थना किया गया कि इस दु:खद घड़ी में उनके परिवार को दु:ख को सहने की शक्ति दे।

शोक सभा में संरक्षक द्वारका प्रसाद साहू, उपाध्यक्ष हरगौरी साहू तथा संजय कुमार साहू, महासचिव धर्म प्रकाश, कोषाध्यक्ष दीपक कुमार गुप्ता, संयुक्त सचिव मनोज साव, शिव कुमार गुप्ता, राम प्रसाद साहू, सीताराम साहू, प्रदीप कुमार साहू, निरंजन साहू सहित समाज के कई गणमान्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *