Advertisement

जिला कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष के निधन पर शोकसभा

गंगोत्री प्रसाद सिंह/हाजीपुर (वैशाली)। वैशाली जिला मुख्यालय हाजीपुर के दिग्घी स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय  में जिलाध्यक्ष स्व. मनोज शुक्ल के असामयिक निधन पर 2 नवंबर को शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता राज किशोर चौधरी ने किया।

इस अवसर पर शोक सभा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रुप में संस्कृत शिक्षा आयोग के अध्यक्ष सह राजद प्रवक्ता चितरंजन गगन उपस्थित थे। शोक सभा के आयोजन में उपस्थित वक्ताओ ने स्व.शुक्ला के जीवन से संबंधित संस्मरण सुनाया और दिवंगत के परिवार को दु:ख की घड़ी में सहन शक्ति देने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

वक्ताओं ने कहा कि उनके मृदुल स्वभाव, दृढ़ संकल्प, निर्भीक होने की चर्चा हुई। अंत मे 2 मिनट का मौन धारण किया गया एवं पुष्पांजलि देकर श्रध्दांजलि अर्पित की गई।

धर्मवीर शुक्ला राज्य प्रवक्ता ने विस्तृत संस्मरण के साथ यह भी बताया कि सभी कांग्रेसी एकजुट होकर कांग्रेस को आगे बढ़ाकर उनके सपनों को साकार करें। यही उनकी सच्ची श्रध्दांजलि होगी।
शोक सभा कार्यक्रम में विनोद राम जिला पार्षद, तारक चौधरी, कुमार गौतम, नवीन चौधरी, प्रभात कुमार, रंधीर कुमार जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस, बिपिन कुमार सिंह, मृत्युंजय ठाकुर, सुबोध प्रसाद सिंह, आदि।

नीरज कुमार, राधेश्याम पांडेय, सतीश कुमार, लिटन गोप, मुरलीधर चौधरी, छोटू कुमार, गौतम ठाकुर, पवन महतो, मनोज तिवारी, मदन राम, कृष्ण कुमार सिंह, रंजीत पंडित डेलीगेट, उत्तम ठाकुर, भूषण सिंह, डाक्टर मो. अनवर, महेश प्रसाद राय पूर्व जिलाध्यक्ष, राज कपूर साह, अशोक कुमार सिंह, मिलन सिंह, सुजीत भारद्वाज के साथ दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता शोक सभा में शामिल हुए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *