Advertisement

तेनुघाट इंटर कॉलेज के पूर्व प्रोफ़ेसर के निधन पर शोकसभा

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट स्थित इंटर कॉलेज के पूर्व प्रोफेसर बाबूचंद सिंह का बीते 30 अक्टूबर को देहांत हो गया। दिवंगत प्रोफेसर अपने जीवन का लंबा समय तेनुघाट इंटर कॉलेज को शिक्षण कार्यों में दिया। उनके द्वारा पढ़ाए कई छात्र आज समाज में कई अहम पदों पर स्थापित है।

शांत स्वभाव और नेक विचार के इंसान दिवंगत प्रोफेसर सिंह तेनुघाट इंटर कॉलेज से वर्ष 2016 के सितंबर माह में सेवानिवृत हुए थे। उनके दो पुत्री एवं एक पुत्र है। सभी विवाहित है और आज अच्छे मुकाम पर काबिज है। दिवंगत की आत्मा के शांति के लिए एक नवंबर को इंटर कॉलेज तेनुघाट में सभी शिक्षाकर्मी एवं कर्मचारियों ने दो मिनट मौन रखा और संवेदना व्यक्त किया। मौके पर प्राचार्य गोविंद नायक, प्रोफेसर बबलू कुमार सिंह, श्याम किशोर सिंह, कुमारी अनुपमा, काजल कुमार, अभिनीत रंजन, फुल्केरिया टोप्पो, नीतीश कुमार, पंकज कुमार, प्रदीप कुमार, बबलू कुमार, निरंजन राम, रमेश कुमार सहित कई अन्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *