Advertisement

भामसं के कार्यकारी अध्यक्ष के निधन पर शोक सभा

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। केंद्रीय श्रम संगठन अखिल भारतीय मजदूर संघ के कार्यकारी अध्यक्ष महेंद्र सिंह के निधन पर बोकारो जिला के हद में कथारा स्थित सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ के क्षेत्रीय कार्यालय में 31 अगस्त को शोक सभा का आयोजन किया गया।

शोक सभा में उपस्थित श्रमिक नेताओं ने दिवंगत महेंद्र सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। साथ हीं दिवंगत आत्मा की शांति के लिए एक मिनट का मौन धारण किया गया।

इस मौके पर सीसीएल सीकेएस के संगठन मंत्री रामेश्वर कुमार मंडल ने कहा कि यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष महेंद्र सिंह के निधन से यूनियन ने एक जुझारू साथी को खो दिया है। जिसकी भरपायी नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि स्व सिंह एक अच्छे, ईमानदार और कर्मठ पदाधिकारी के रूप में जाने जाते थे। सेफ्टी बोर्ड सदस्य आर इग्नेश ने कहा कि यूनियन एक वफादार सिपाही खो दिया है।

जबकि कथारा क्षेत्रीय सचिव राज कुमार मंडल ने कहा कि सिंह के आकस्मिक निधन से हमने यूनियन के प्रति कर्तव्य निष्ठ पदाधिकारी को खो दिया है। जिसकी भरपायी निकट भविष्य में संभव नहीं है।

मौके पर उपरोक्त के अलावा सीसीएल सीकेएस के केंद्रीय अध्यक्ष दिलीप कुमार, कथारा क्षेत्रीय अध्यक्ष टिकैत महतो, बुधन प्रजापति, देवनारायण यादव, एम एन सिंह, महेंद्र कुमार, कृष्णा बहादुर, राजू स्वामी, यदुनाथ गोप, चंद्रभूषण प्रसाद सहित दर्जनों यूनियन समर्थक उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *