श्राद्ध कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने पुष्प अर्पित कर की आत्मा की शांति की कामना
प्रहरी संवाददाता/बोकारो थर्मल (बोकारो)। बोकारो थर्मल के बिरसा नगर रहिवासी 60 वर्षीय समाजसेवी बुजुर्ग महिला कमला देवी के मौत पर श्राद्ध कार्यक्रम एवं ब्रह्मभोज का आयोजन बीते 2 जनवरी को किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के दर्जनों गणमान्य, समाजसेवी एवं राजनीतिक दलों कि प्रतिनिधियों ने उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता सह तेली साहू समाज संघर्ष समिति के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जोधन नायक विशेष रूप से शामिल हुए। उनके साथ समाजसेवी सह श्रीस्वास्थ्य एवं शिक्षा सेवा ट्रस्ट के सचिव एवं संस्थापक भुनेश्वर साहू, विनोद कुमार साव, सुदामा कुमार साव, शंभू गुप्ता, प्रेम कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे। सभी ने स्वर्गीय कमला देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
श्राद्ध कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने शोक संतप्त परिवार जनों से मिलकर उन्हें ढाढ़स बंधाया और इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने की बात कही। जोधन नायक ने कहा कि स्वर्गीय कमला देवी सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर भाग लेती थी। उनके सामाजिक कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता। उनके बताए मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
![]()













Leave a Reply