प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट स्थित व्यवहार न्यायालय परिसर में 4 अक्टूबर को शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में तेनुघाट के वरीय अधिवक्ता जीतेंद्र कुमार सिन्हा के निधन पर शोक प्रकट किया गया।
आयोजित शोक सभा में जिला जज प्रथम फहीम किरमानी, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष कामेश्वर मिश्रा, महासचिव वकील प्रसाद महतो सहित दर्जनों अधिवक्तागण शामिल थे।जानकारी के अनुसार व्यवहार न्यायालय परिसर में जिला जज प्रथम फहीम किरमानी ने आयोजित शोक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि दिवंगत अधिवक्ता जीतेंद्र कुमार सिन्हा लगभग 40 वर्षों से तेनुघाट में अधिवक्ता के रूप में कार्य कर रहे थे। वे लगभग 77 वर्ष की आयु के थे। उनके निधन से समस्त न्यायिक कार्य से जुड़े सभी मर्माहत है। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। उन्होंने कहा कि दिवंगत सिन्हा मृदभाषी, व्यवहारिक और कानूनी मामलों के अच्छे जानकार के साथ सरल व्यक्तित्व के धनी थे। उनकी मृत्यु से क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है।
इससे पूर्व अधिवक्ता संघ भवन में संघ के अध्यक्ष कामेश्वर मिश्रा की अध्यक्षता में शोक सभा आयोजित की गई। शोक सभा को संबोधित करते हुए अध्यक्ष मिश्रा ने कहा कि दिवंगत अधिवक्ता जीतेंद्र कुमार सिन्हा बहुत ही मिलनसार व्यक्तित्व थे। वे सभी से सुख दु:ख में मिलते रहते थे। दिवंगत अधिवक्ता पिछले कुछ दिनों से बीमार थे। उनका इलाज चल रहा था। वे अपने पीछे तीन पुत्र, एक पुत्री सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। संघ के महासचिव वकील प्रसाद महतो ने कहा कि संघ के वरीय सदस्य के निधन पर आज संघ के सदस्यों ने अपने आप को न्यायिक कार्यों से अलग रखा।

उन्होंने बताया कि दिवंगत सिन्हा के परिवार को संघ द्वारा मिलने वाली आर्थिक मदद की जाएगी। कहा कि दिवंगत सिन्हा मूल रूप से गिरिडीह के रहिवासी थे, जिनका निधन बीते माह 29 सितंबर को हो गया। उनका बड़ा पुत्र पवन कुमार सिन्हा तेनुघाट में अधिवक्ता है।
शोक सभा में तेनुघाट व्यवहार न्यायालय के कुटुंब न्यायालय प्रेमनाथ पांडेय, सब जज द्वितीय राज कुमार पांडेय, प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी दिग्विजय नाथ शुक्ला, अधिवक्ता संघ के उपाध्यक्ष वेंकट हरि विश्वनाथन, संयुक्त सचिव शंकर ठाकुर, कोषाध्यक्ष आनंद कुमार श्रीवास्तव, राम विश्वास महथा, विजय कुमार बबन, जगदीश मिस्त्री, सुरेश तिवारी, रमेंद्र कुमार सिन्हा, डी एन तिवारी, सुभाष कटरियार, शिव कुमार प्रसाद वर्मा, पी सी दास, संजय कुमार डे, सुरेश यादव, महेश ठाकुर, नरेश चंद्र ठाकुर, प्रमोद कुमार, कुंदन कुमार सहित संघ के अधिवक्तागण मौजूद थे। शोक सभा में शामिल सभी गणमान्य जनों ने दो मिनट का मौन रख कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की।
![]()













Leave a Reply