एस.पी.सक्सेना/रांची (झारखंड)। पुलिस मुख्यालय स्थित सभागार में बीते 10 मई को राज्य के दो वरीय सेवानिवृत्त अधिकारियों के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। झारखंड पुलिस (Jharkhand police) मुख्यालय मीडिया सेल के अनुसार राज्य के पूर्व पुलिस महानिदेशक तारकेश्वर प्रसाद सिन्हा (Tarkeshwar prasad singh) एवं पूर्व पुलिस महानिरीक्षक हरे कृष्ण मिश्रा के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर राज्य के पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक नीरज सिन्हा, अपराध अनुसंधान विभाग के अपर पुलिस महानिदेशक अनिल पाल्टा, अपर पुलिस महानिदेशक मुख्यालय सह अभियान आर.के. मल्लिक, अपर पुलिस महानिदेशक विशेष शाखा मुरारी लाल मीणा, पुलिस महानिरीक्षक मुख्यालय अखिलेश झा, पुलिस महानिरीक्षक अभियान अमोल वीणूकान्त होमकर एवं अन्य वरीय पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply