Advertisement

सीसीएल द्वारा आयोजित नए श्रम संहिता पर दो दिवसीय जागरूकता सत्र का समापन

एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। कोल इंडिया लिमिटेड की अनुशंगी सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड के मानव संसाधन विकास विभाग (एचआरडी) द्वारा दो दिवसीय जागरूकता सत्र का सफल आयोजन किया गया। आयोजन में जेसीएससी सदस्य, वेलफेयर बोर्ड सदस्य, सीसीएल सेफ्टी बोर्ड सदस्य तथा सीसीएल के विभिन्न क्षेत्रों के एरिया कंसल्टेटिव कमेटी के ट्रेड यूनियन प्रतिनिधिगण शामिल हुए।

सीसीएल के जनसंपर्क विभाग के अनुसार 21 नवंबर से लागू चार नई श्रम संहिताओं पर दो दिवसीय जागरूकता सत्र का सफल आयोजन सीसीएल मुख्यालय दरभंगा हाउस रांची के गंगोत्री कन्वेंशन सेंटर में 4 दिसंबर को संपन्न हो गया। यह कार्यक्रम सीसीएल के निदेशक मानव संसाधन हर्ष नाथ मिश्र के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

समापन कार्यक्रम की शुरुआत में सीसीएल के महाप्रबंधक मानव संसाधन एम. एफ. हक़ ने मुख्य वक्ता पूर्व मुख्य श्रम आयुक्त (केंद्रीय) नई दिल्ली डॉ ओंकार शर्मा सहित महाप्रबंधक औद्योगिक संबंध (आईआर) प्रतुल कुमार, महाप्रबंधक कल्याण (वेलफेयर) एस. के. ठाकुर, महाप्रबंधक श्रम शक्ति (मैन पावर) काविता गुप्ता तथा सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया।

कार्यक्रम में डॉ ओंकार शर्मा, जो श्रम संहिताओं के ड्राफ्ट कमेटी के सदस्य भी रह चुके हैं, द्वारा श्रम कानूनों पर उनकी गहन विशेषज्ञता कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही। डॉ शर्मा ने सभी चार श्रम संहिताओं के प्रावधानों को सरल, स्पष्ट और सहज भाषा में समझाया, जिससे प्रतिभागियों को विषय का व्यापक जानकारी प्राप्त हो सका। निदेशक मानव संसाधन हर्ष नाथ मिश्र ने कहा कि सीसीएल अपने अधिकारियों और कर्मचारियों को बदलते श्रम परिदृश्य के अनुसार आवश्यक ज्ञान और कौशल उपलब्ध कराने के लिए भविष्य में भी इसी प्रकार के जागरूकता एवं क्षमता संवर्धन कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करता रहेगा, ताकि संगठन में और अधिक सक्षम, पारदर्शी तथा सकारात्मक कार्य संस्कृति को बढ़ावा दिया जा सके।

बताया जाता है कि आयोजित समापन सत्र में कुल 70 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनमें जेसीएससी सदस्य, वेलफेयर बोर्ड सदस्य, सेफ्टी बोर्ड सदस्य तथा सीसीएल के विभिन्न क्षेत्रों के एरिया कंसल्टेटिव कमेटी के ट्रेड यूनियन प्रतिनिधिगण शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *