Advertisement

लोक पंच द्वारा आयोजित समर कैंप का समापन

एस. पी. सक्सेना/पटना (बिहार)। बिहार की राजधानी पटना के राजेंद्र नगर स्थित प्रेमचंद रंगशाला में लोक पंच द्वारा आयोजित 10 दिवसीय समर कैंप का 28 जून को समापन किया गया।

आयोजित समर कैंप में उपस्थित बच्चों ने अभिनय, बॉडी लैंग्वेज, डायलॉग डिलीवरी एवं थिएटर से संबंधित अन्य चीजें सीखीं। लोक पंच के संयोजक सह प्रसिद्ध रंगकर्मी मनीष महिवाल के संरक्षण में बच्चों ने बाल विवाह पर आधारित एक लघु नाटक भी तैयार किया, जिसमें उन्होंने दस दिनो की कड़ी मेहनत के बाद अपने अभिनय का शानदार प्रदर्शन किया।

इसके साथ ही बच्चों ने एक लघु फिल्म का निर्माण भी किया, जिसका लेखन एवं निर्देशन नैशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी कोलकाता की छात्रा रितिका ने किया। बताया जाता है कि बच्चों द्वारा बनाई गई यह शॉर्ट फिल्म को जल्द ही लोक पंच एवं मनीष महिवाल के सारे सोशल साइट पर पोस्ट किया जायेगा।

समर कैंप समापन कार्यक्रम में लोक पंच के उपाध्यक्ष कुमार रोहित एवं संस्थापक सदस्य संजय सिन्हा ने बच्चों के उज्वल भविष्य की कामना की और सभी बच्चों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम के समापन पर लोक पंच के सचिव मनीष महिवाल ने कार्यक्रम में सम्मिलित बच्चों व् उनके अभिभावक एवं अतिथियों का आभार वयक्त किया। समर कैंप में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से महिमा शर्मा, देवयांक, मोहित राज, आदित्य भारद्वाज, हर्ष आनंद, नियति कुमारी, रितिका, रत्नेश, बासु, प्रिया आदि बच्चों ने भाग लिया।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *