Advertisement

शिशु/विद्या मंदिर में संकुल स्तरीय प्रश्नमंच प्रतियोगिता व् संस्कृति महोत्सव

प्रहरी संवाददाता,पेटरवार (बोकारो)। विद्या भारती विद्यालय के निर्देशानुसार संस्कृति महोत्सव के तहत 7 अगस्त को बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जानकारी के अनुसार अंगवाली स्थित जगदीश सिंह स्मारक सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर में जरीडीह बाजार संकुल स्तरीय प्रश्न मंच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें सरस्वती शिशु/विद्यामंदिर जरीड़ीह बाजार, चलकरी, संडेबाजार और अंगवाली के शिशु/विद्या मंदिर के छात्र, छात्रा शामिल हुई। कार्यक्रम में मुख्यअतिथि बतौर संकुल अध्यक्ष सह झामुमो नेता अनिल अग्रवाल शामिल थे।

प्रारंभ में कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि अग्रवाल सहित संकुल संयोजक सह संकुल प्रमुख रमेश उपाध्याय, अंगवाली विद्यालय के संरक्षक देवब्रत जायसवाल, सचिव सचिन कुमार मिश्रा, कोषाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। यहां चार विषयों क्रमशः वैदिक गणित, संस्कृति ज्ञान, विज्ञान एवं अंग्रेजी की प्रतियोगिता सम्पन्न हुई।

प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान पाने वाले छात्र, छात्राओं को आगामी दिनों में सिनिडीह (बाघमारा) स्थित सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर में आयोजित होने वाले प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया। मौके पर अंगवाली के प्रधानाचार्य युगल किशोर महतो, चलकरी के रामपुकार राम, संडेबाजार के लक्ष्मण ठाकुर सहित सजल कुमार मैती, राम कपरदार तथा आचार्य, आचार्या, छात्र, छात्रा आदि उपस्थित थे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *