Advertisement

आगामी 4 मार्च को बीएसएल यातायात विभाग का सम्पूर्ण चक्का जाम-राजेंद्र सिंह

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। स्टील ऑथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के बोकारो इस्पात संयंत्र स्टील स्टेशन एसएमएस में 17 फरवरी को सभा का आयोजन किया गया।

सभा में यातायात विभाग के ठेका मजदूरों के शोषण के खिलाफ आगामी 4 मार्च को आहुत सम्पूर्ण यातायात विभाग के चक्का जाम के मद्देनजर हिंद मजदूर सभा से संबद्ध क्रांतिकारी इस्पात मजदूर संघ की सभा ए.के. चौधरी की अध्यक्षता में हुई।

इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए संघ के महामंत्री सह-सदस्य एनजेसीएस राजेंद्र सिंह ने कहा कि ट्रैफिक डिपार्टमेंट प्रबंधन आज अन्याय और शोषण का पर्याय बन चुका है। उन्होंने कहा कि पानी सर से उपर उठ चुका है। अब आर-पार की लड़ाई के लिए ठेका मजदूर मजबूर हैं।

कहा कि यातायात विभाग में ग्रेच्युटी, ग्रुप इंश्योरेंस, ग्रेड प्रमोशन, नाइट शिफ्ट एलाउंस की क्या बात करेंगें, यहाँ तो झारखंड सरकार के बीड़ी पत्ता का मिनिमम वेज भी मिलना दुभर है। महामंत्री सिंह ने कहा कि हक मांगने वाले मज़दूरों को यहां काम से निकाला जा रहा है।

हाई स्किल्ड लोको ड्राइवर को रिक्शा चालक के वेतन पर काम कराया जा रहा है। सरकार के सारे नियम ताक पर रख कर जबरन मजदूरों से एलोन कराया जा रहा है। आज इस सभा के माध्यम से यातायात विभाग के समस्त ठेका मजदूरों की ओर से वे घोषणा करते है कि आगामी 4 मार्च को प्रबंधन और ठेकेदार के सांठ-गांठ के विरोध में सम्पूर्ण यातायात विभाग का चक्का जाम रहेगा।

सभा को सिंह के अलावे आरके सिंह, शशि भूषण, सुभाष चंद्र कुंभकार, पीके देव, दुर्गेश कुमार, अरूण कुमार, संतोष कुमार, पंकज सिंह, मनोज कुमार महतो, गौतम कुमार मंडल, बलदेव महतो, जगदीश महतो, कमरुद्दीन अंसारी, आनंद नारायण महतो, खिरोधर कालिंदी, अशोक मंडल, उमरा डोम, मनोज कुमार, अजित कुमार महतो आदि ने संबोधित किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *