Advertisement

प्रखंड कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में खुला शिकायतों का पिटारा

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला उपायुक्त के निर्देश पर 13 जून को जिला के हद में बेरमो प्रखंड कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया गया। यहां बड़ी संख्या में उपस्थित बड़ी संख्या में रहिवासी अपनी शिकायतों से अधिकारी को अवगत कराया।

बताया जाता है कि प्रखंड कार्यालय में आयोजित जनता दरबार कार्यक्रम में ग्रामीण उपस्थित होकर अपनी शिकायतों को प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) मुकेश कुमार के समक्ष रखा। बीडीओ द्वारा प्राप्त शिकायतों पर संबंधित पदाधिकारी/ कर्मी को त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

जानकारी के अनुसार प्राप्त आवेदन क्रमांक एक एवं निष्पादित आवेदन क्रमांक ग्यारह जन्म प्रमाण पत्र एवं राशन संबंधित था। मौके पर प्रखंड प्रमुख गिरिजा देवी, विधायक प्रतिनिधि उत्तम सिंह, मिथिलेश कुमार पांडेय, नवीन कुमार पांडेय, बोड़िया उत्तरी मुखिया कामेश्वर महतो, विश्वनाथ महतो, राजू पंडित, सुनील कुमार, प्रदीप कुमार यादव आदि एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित हुए।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत बेरमो दक्षिणी पंचायत क्षेत्र में परियोजना विस्तारीकरण के लिए पंचायत सचिवालय, बेरमो दक्षिणी, सामुदायिक भवन 4 नंबर बेरमो तांती धौड़ा, सामुदायिक भवन 4 नंबर बेरमो बहादुर अखाड़ा एवं आंगनबाड़ी केन्द्र 4 नंबर लाल ग्राउण्ड को नियमानुसार विधि सम्मत ध्वस्त करने की अनुमति परियोजना पदाधिकारी बोकारो कोलियरी द्वारा की जाने पर उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी के आदेशानुसार प्रखण्ड विकास पदाधिकारी बीएंडके प्रक्षेत्र के वरीय पदाधिकारी के साथ संयुक्त रूप से संभावित ध्वस्त होने वाले भवनों का निरीक्षण किया गया। जिसमें वहां के समाज सेवी सनथ, आंगनबाड़ी सेविका, मिथिलेश कुमार पांडेय, प्रदीप कुमार यादव, नवीन कुमार सहित अन्य ग्रामीण शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *