Advertisement

राकेश मिश्रा अपहरण कांड में कार्रवाई में कोताही का आरोप, एसपी से शिकायत

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। वर्ष 2023 में हुए राकेश मिश्रा अपहरण कांड में एक नया मोड़ सामने आया है। मामले में अधिवक्ता दिवाकर मिश्रा ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि जांच के दौरान कई महत्वपूर्ण साक्ष्य गायब कर दिए गए हैं।

उन्होंने इस संबंध में बोकारो एसपी को आवेदन देकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। अधिवक्ता मिश्रा का कहना है कि जिन अभियुक्तों के खिलाफ एमबीडब्ल्यू जारी है, शक की सुई सीधे उन्हीं पर जा रही है। बावजूद इसके, पुलिस द्वारा अब तक ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। मिश्रा ने आरोप लगाया कि पुलिस शुरुआती दौर से ही इस मामले में लापरवाही बरतती रही है और आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है, जिससे पूरा मामला संदेह के घेरे में है।

गौरतलब है कि राकेश मिश्रा को पश्चिम बंगाल में रेलवे लाइन के किनारे अचेत अवस्था में फेंका गया था। आरोपियों ने कथित रूप से मारपीट कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर वहां छोड़ा था। अधिवक्ता ने कहा कि यदि पुलिस निष्पक्ष कार्रवाई नहीं करती है, तो वे उच्च अधिकारियों से भी इस मामले की शिकायत करेंगे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *