Advertisement

पद्मावती जैन सरस्वती शिशु मंदिर में प्रतियोगिताओं का आयोजन

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में नोवामुण्डी के पद्मावती जैन सरस्वती शिशु मंदिर में दीपोत्सव एवं छठ पर्व के अवसर पर विद्यालय में कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

विद्यालय परिसर में दीपावली के अवसर पर 29 अक्टूबर को आयोजित प्रतियोगिताओं में गणेश- लक्ष्मी मूर्ति और दीप निर्माण, रंगोली प्रतियोगिता, फूल पत्तों से तोरण बनाना, पूजा की थाली सजाना, फूल पत्तों से रंगोली बनाना, घरौंदा बनाना, कुट से दीप बनाकर रंग भरने की प्रतियोगिताओं का आयोजन शामिल था।

आयोजित मूर्तिकला प्रतियोगिता में प्रथम संध्या नायक, द्वितीय प्रियंका घोष तथा तृतीय मोनालिसा भौमिक व् भूमि दास के अलावा सांत्वना पुरस्कार संप्रिति पालित, आशिया खातून तथा ओम राय महतो। रंगोली प्रतियोगिता जूनियर ग्रुप में प्रथम पूनम सिंह सरदार, द्वितीय सिमला बोबोंगा तथा तृतीय स्थान सिया पान के अलावा सांत्वना पुरस्कार संगीता बिबोंगा। सीनियर ग्रुप में प्रथम अन्नु कुमारी, द्वितीय स्मृति बालमुचू तथा तृतीय स्थान प्रतिमा चक्रवर्ती व् संगीता नायक एवं सांत्वना पुरस्कार मेघा कुमारी।

तोरण द्वार प्रतियोगिता में प्रथम स्थान केशव पोद्दार, द्वितीय स्थान इन्द्रनारायण महतो तथा तृतीय स्थान बबलू संपुरिया ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता में पूजा की थाली सजाओ में प्रथम रणबीर राउत, द्वितीय ओम राय महतो तथा तृतीय स्थान आयुष कुमार। घरौंदा बनाओ प्रतियोगिता में प्रथम सुनीता चंपिया, द्वितीय आकांक्षा पिंगुआ तथा तृतीय राजा चात्तर व् कुणाल सोरेन।

फूल पत्ता से रंगोली बनाने की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हंसिका संपूरिया, द्वितीय स्थान दसकीर पूर्ति तथा तृतीय स्थान आशिया खातून गुरुमा ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता में सभी भैया बहन को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए साधुवाद और उत्तीर्ण भैया बहन को शुभकामनाएं दी गयी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *