गंगोत्री प्रसाद सिंह/हाजीपुर (वैशाली)। गंगा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि से वैशाली जिला मुख्यालय हाजीपुर नगर परिषद के वार्ड नंबर 43 व् 44 जो गंगा ब्रिज के नजदीक है में बाढ़ की स्थिति बन गयी है। जिस वजह से स्थानीय रहिवासी अपना घर द्वार छोड़कर सड़क पर आ गए हैं। इन बाढ़ पीड़ितों की सबसे बड़ी समस्या अपना व् मवेशियों के लिए भोजन की है।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के कुछ सामाजिक संगठन को सरकार द्वारा बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत की व्यवस्था की गई है। नगर परिषद हाजीपुर क्षेत्र के वार्ड 43 में बीते 7 अगस्त को गंगा ब्रिज थाना के समीप एनएच किनारे एक समुदायिक किचेन की शुरुआत की गयी। समुदायिक किचेन की शरुआत हाजीपुर सीओ और नगर परिषद की सभापति डॉ संगीता कुमारी ने बाढ़ पीड़ितों को अपने हाथ से खाना परोस कर किया गया।
इस अवसर पर नप हाजीपुर की सभापती डॉ संगीता कुमारी ने कहा कि नगर परिषद के वार्ड 43 का निचला इलाका में बाढ़ आ गया है। बाढ़ के वजह से सैकड़ो रहिवासी अपना घर छोड़कर ऊंचे स्थान पर शरण ले लिए है। जिससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पर रहा है। उन्होंने बताया कि प्रभावित क्षेत्र में नगर परिषद द्वारा साफ सफाई, ब्लीचिंग छिड़काव, फोंगिग करवाई जा रही है। अगर जरूरत पड़ी तो नगर परिषद और राहत कार्य का काम करेगी।

सभापति ने कहा कि वैशाली जिला प्रशासन द्वारा चलाये गए सामुदायिक किचेन के माध्यम से एक हजार प्रभावितो के लिए भोजन का व्यवस्था किया गया है। संख्या बढ़ी तो खाना और बनेगा। मौके पर सीओ अंजली कुमारी, कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार, स्थानीय वार्ड पार्षद अभय कुमार, वार्ड पार्षद ज्योत्स्ना कुमारी, वार्ड पार्षद संध्या रानी समेत सैकड़ो स्थानीय रहिवासी उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply