Advertisement

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने फिलिस्तीन के समर्थन में किया एकजुटता मार्च का आयोजन

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने 18 जून को बोकारो जिला के हद में पेटरवार में फिलिस्तीन एकजुटता मार्च का आयोजन किया। मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं झारखंड आंदोलनकारी मौजूद रहे।

बताया जाता है कि फिलिस्तीन एकजुटता मार्च पेटरवार के शहीद मजरूल हसन – शहीद रामलाल महतो के चरगी स्थित स्मारक से शुरू किया गया और अम्बागढा स्थित नवनिर्मित शहीद स्मारक के समीप समाप्त हुआ। एकजुटता मार्च का नेतृत्व भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के बोकारो जिला सचिव पंचानन महतो, महेश रजवार, किसान सभा के चुंबन महतो, यूथ फेडरेशन के अजीत कुमार महतो ने किया।

फिलिस्तीन एकजुटता मार्च के अवसर पर अपने संबोधन में पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं झारखंड आंदोलनकारी इफ्तेखार महमूद ने कहा कि दुनिया के कुछ संपन्न -साम्राज्यवादी देशों के संरक्षण तथा सहयोग से पिछले 70 सालों से फिलिस्तीनियों का इजरायल द्वारा जेनोसाइड किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अपने ही देश में फलस्तीन शरणार्थी बना दिए गए हैं।

महमूद ने कहा कि फ्रांस,अमेरिका इत्यादि जी7 के राष्ट्राध्यक्षो द्वारा बच्चों पर, स्कूलों पर, अस्पतालों पर इसराइली हमले को आत्मरक्षा से जोड़ दिया जाना बिल्कुल बेईमानी और निंदनीय है। कहा कि हम भारत वासी लंबे समय तक उपनिवेशवाद और साम्राज्यवाद की पीड़ा को झेलते रहे हैं, इसलिए फिलिस्तीनियों के दर्द को हम बहुत अच्छे तरह से अनुभव करते हैं। महमूद ने कहा कि भारत फिलिस्तीन के साथ हमेशा खड़ा रहा है।

कहा कि 3 नवंबर 1948 को संयुक्त राष्ट्र संघ में इसराइल के गठन का भारत ने विरोध किया था। कहा कि 19 मई 1960 को इजराइल ने हमारे देश के प्रधानमंत्री का जहाज को गाजा में अपहरण करने का प्रयास किया था, किंतु वर्तमान केंद्र सरकार के इजराइल नीति के कारण दुनिया में हम अकेला पड़ते जा रहे हैं। चीन हमारी जगह लेता जा रहा है और हमारे पड़ोसी चीन के साथ जा रहे हैं। मौके पर उपरोक्त के अलावा पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ता एवं गणमान्य मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *