Advertisement

आमजन को विश्वास के साथ पुलिसिया सहयोग के लिए आगे आना चाहिए-बालेश्वर उरांव

प्रहरी संवाददाता/चाईबासा  (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में बड़ाजामदा के नव नियुक्त ओपी प्रभारी बालेश्वर उरांव ने बताया कि वर्तमान में क्षेत्र में अमन चैन व शांति को बनाए रखने के लिए पुलिसिया प्रयास पूर्ण रूपेण जारी है।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के रहिवासियों की समस्याओं का निराकरण हेतु उनसे सीधा संपर्क कर उन्हें विश्वास दिलाया जा रहा है कि उनकी समस्याओं को हल करने के लिए पुलिस रहिवासियों साथ है। कहा कि जनता के विश्वास को जीतने के लिए एक अभियान के तहत क्षेत्र में पेट्रोलिंग द्वारा निरंतर चौकसी जारी है। उन्होंने संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान में युवा पथ भ्रष्ट हो रहे हैं।

गलत कामों को करते हुए नशीले पदार्थों का सेवन करते हुए देखे जा रहे हैं। क्षेत्र में नशीले पदार्थ यथा गांजा व अन्य शारीरिक नुकसान देने वाले चीजों का उपयोग करने वाले व बेचे जाने वालों पर अविलंब कार्रवाई की जाएगी।
बहरहाल पुलिस जनता का सेवक बन क्षेत्र के रहिवासियों के साथ उनकी समस्याओं को हल करने के लिए पूरे तत्परता से आगे बढ़ रही है।इसमें आम जनता को पूरे विश्वास के साथ सहयोग के लिए आगे आनी चाहिए।

ओपी प्रभारी ने बताया कि इससे पुर्व वे रामगढ़ एवं हाटगम्हरिया थाना में अपनी सेवा जनता को दे चुके है। करोना कार्यकाल में तीन माह तक गुवा थाना क्षेत्र में उनका योगदान उनके लिए मददगार साबित हो रहा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *