एस. पी. सक्सेना/बोकारो। गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी द्वारा बोकारो थर्मल स्थित आजसू कार्यालय में 5 नवंबर को जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में आसपास के ग्रामीण इलाकों के दर्जनों रहिवासियों ने पहुंचकर अपनी समस्याओं से सांसद को अवगत कराया। सांसद ने गंभीरता पूर्वक ग्रामीणों की समस्या सुनने के बाद समाधान करने का आश्वासन दिया।
उक्त जानकारी देते हुए सांसद प्रतिनिधि जितेंद्र यादव ने बताया कि जनता दरबार में क्षेत्र के बोड़िया बस्ती, मोहली बांध कथारा, पेंक नारायणपुर, नया बस्ती, जरवा बस्ती, पिलवा टांड़ आदि क्षेत्र के दर्जनों ग्रामीणों ने सांसद से भेंट कर उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया तथा निराकरण करने की मांग की। यादव ने बताया कि बोड़िया बस्ती के ग्रामीणों ने वहां सीसीएल द्वारा इको पार्क बनाए जाने का विरोध करते हुए सांसद से हस्तक्षेप करने की मांग की।

सांसद प्रतिनिधि द्वारा इसे लेकर सीसीएल कथारा क्षेत्र के महाप्रबंधक से संपर्क किया गया। बताया कि जीएम ने इस मामले को लेकर सार्थक पहल का आश्वासन दिया है।
इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि जितेंद्र यादव, दीपक महतो, बोड़िया उत्तरी पंचायत के मुखिया कामेश्वर महतो, कमलेश कुमार, किशोर महतो, मिसिर लाल महतो, सोनू कुमार, कृष्णा महतो, महादेव महतो, शुभम कुमार, मिथिलेश महतो के अलावे दर्जनों आम व् खासजन उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply