रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड कार्यालय सभागार में 10 जून को मनरेगा एवं जेएसएलपीएस के संयुक्त तत्वावधान में आम उत्सव सह बागवानी मेला का आयोजन किया गया। इस बागवानी मेला में प्रखंड क्षेत्र के भिन्न-भिन्न पंचायतो एवं गाँवों से किसानों द्वारा आम्रपाली, मल्लिका, लंगड़ा, हिमसागर और बिजू प्रजाति के आम किसानों द्वारा लाया गया था।
जानकारी के अनुसार आयोजित आम मेला में आए सभी गणमान्य जनों ने इस नए प्रजाति के आमों को किसानों से 30 रुपया प्रति किलोग्राम के दर से प्रखंडकर्मी और ग्रामीणों ने खरीदा। मेला में आए सभी किसान इस तरह का आयोजन से काफी उत्साहित है। उनके चेहरे पर खुशी देखी गई। बताया जाता है कि इस मेला में किसानों द्वारा कच्चा और पका दोनों मिलाकर कुल 3 क्विंटल आम बेची गई। कसमार के प्रखंड विकास पदाधिकारी नम्रता जोशी ने कहा कि आम बगवानी से रहिवासियों का आर्थिक स्थिति मजबूत हुआ है। साथ ही स्वच्छ वातावरण इस क्षेत्र में मिलता है।
बीडीओ ने कहा कि किसान आम उत्पादक समूह या एफपीओ से बेचे, इससे किसान बिचौलियो से बचेंगें और किसान को ज्यादा मुनाफा होगा। कसमार अंचल अधिकारी प्रवीण कुमार ने कहा कि मनरेगा तथा जेएसएलपीएस के प्रयास रंग लाया है। आज साबित हुआ कि हर किस्म व् प्रजाति का आम सुदूरवर्ती गांव में भी मिलेगा। यह पहल काफी सराहनीय है।
जेएसएलपीएस से एफटीसी राज कुमार सिंह ने कहा कि यह आभियान की शुरुआत है। यहां के रहिवासियों को कैसे लाभ प्राप्त हो, इसके लिए उन्हें जागरूक किया जा रहा है। सिंह ने कहा कि आम बागवानी से यहां के रहिवासियों को दो लाभ प्राप्त होता है। एक आम से अधिक कमाई, दूसरी ओर स्वच्छ हवा प्राप्त हो रहा है। सिंह ने उपस्थित सभी अधिकारी को भरोसा दिलाते हुए कहा कि आने वाला दिन में प्रखंड के हर क्षेत्र हरा भरा दिखेगा।
बीपीओ ने कहा कि इस क्षेत्र में हर वैरायटी का आम मिलेगा। मौके पर पोंडा मुखिया हारु रजवार, टांगटोना मुखिया सुमित्रा कुमारी, खैराचातर मुखिया विजय कुमार जायसवाल, सभी पंचायत सेवक, रोजगार सेवक, एफसी एंकर, एएसके कॉर्डिनेटर रजत मिश्रा, स्वंय सहायता समूह की महिला उमा देवी, आशा देवी, रोबनी देवी, शांति देवी, खिलेश्वरी देवी सहित कसमार प्रखंड के आम बागवानी के किसान और ग्रामीण उपस्थित थे। मौके पर इस मेले में अच्छा किस्म के आम लाने वाले किसान को प्रखंड विकास पदाधिकारी नम्रता जोशी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
52 total views, 3 views today