Advertisement

आयुक्त ने की डीएमएफटी कार्यों की समीक्षा व् न्यायालय रिकार्ड की जांच

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के दौरा पर पहुंचे प्रमण्डलीय आयुक्त उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल (हजारीबाग) पवन कुमार ने 20 जनवरी को समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में जिला खनन फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) की समीक्षा बैठक की।

आयुक्त ने डीएमएफटी के तहत संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति के संबंध में पूछा। डीएमएफटी के मैनेजमेंट कमेटी, गर्वनिंग बॉडी की कितनी बार बैठक हुई। वित्तीय वर्ष 24 – 25 के लिए न्यास परिषद से विभिन्न सेक्टरों के तहत पारित योजनाओं की जानकारी ली। डीएमएफटी के तहत जरूरतमंद बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर शुरू किए गए कोचिंग संस्थान की व्यवस्था पर प्रसन्नता व्यक्त की एवं अन्य जिलों में ऐसी व्यवस्था शुरू करने के लिए अनुशंसा करने की बात कही।

प्रमण्डलीय आयुक्त, उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल ने उपायुक्त के राजस्व न्यायालय, अपर समाहर्ता के राजस्व न्यायालय, डीसीएलआर चास व् बेरमो के राजस्व न्यायालय में पारित आदेशों के रिकार्ड का निरीक्षण किया व् जरूरी जानकारी प्राप्त की। मौके पर बोकारो जिला उपायुक्त, अपर समाहर्ता, डीसीएलआर चास, डीसीएलआर बेरमो, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *