दिवाली व् महापर्व छठ पर महंगाई की मार-बंदना सिंह
एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। बिहार में रसोई गैस सिलेंडर की मूल्य में 62 रूपये की बढ़ोतरी कर दी गयी है। जिससे खासकर आम उपभोक्ता परेशान है।
रसोई गैस के मुल्य वृद्धि पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए एक नवंबर को महिला संगठन ऐपवा के समस्तीपुर जिलाध्यक्ष बंदना सिंह ने इसे जनविरोधी बताते हुए दिवाली एवं हिन्दू आस्था का महापर्व छठ पर आमजनों के उपर महंगाई की मार बताया है। उन्होंने जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा है कि महंगाई के चलते पहले से ही दिवाली-छठ पर रौनकता का अभाव रहा है।
उपर से भाजपा सरकार द्वारा 19 किलोग्राम वाली कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर पर 62 रुपये की बढ़ोतरी महंगाई को और अधिक बढ़ाने वाला बताते हुए इसे वापस लेने की मांग की है।ऐपवा जिलाध्यक्ष ने कहा है कि इस बढ़ोतरी से भोज्य सामग्री, गृहिणियों की बजट से लेकर अन्य चीजों की कीमतों में इजाफा होगा। इसका आमजनों की जेब पर भी असर पड़ेगा।
![]()













Leave a Reply