Advertisement

आगामी 20 दिसंबर को नारायणपुर में कॉ कैलाश महतो का श्रद्धांजलि सभा

श्रद्धांजलि सभा में पूर्व सांसद, भाकपा सचिव, जेबीसीसीआई सदस्य आदि होंगे शामिल

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। आगामी 20 दिसंबर को बोकारो जिला के हद में नावाडीह के नारायणपुर में अमर शहीद कॉमरेड कैलाश महतो का शहादत दिवस श्रद्धांजलि सभा आयोजित किया गया है।

जिसमें हजारीबाग के पूर्व सांसद कॉ भुवनेश्वर प्रसाद मेहता, भाकपा झारखंड राज्य सचिव कॉ महेंद्र पाठक, जेबीसीसीआई सदस्य एवं एटक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कॉ लखन लाल महतो, भाकपा बोकारो जिला प्रभारी सचिव कॉ गणेश प्रसाद महतो, इन्नौस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष कॉ आफताब आलम, वरीय भाकपा नेता का चंद्रशेखर झा, भाकपा प्रदेश अनुशासन समिति के अध्यक्ष कॉ सुजीत कुमार घोष आदि मुख्य रूप से शामिल होंगे।

उक्त जानकारी देते हुए भाकपा प्रभारी जिला सचिव कॉ गणेश प्रसाद महतो ने 17 दिसंबर को बताया कि अमर शहीद कॉ कैलाश महतो के शहादत दिवस के अवसर पर आगामी 20 दिसंबर को नावाडीह प्रखंड के हद में हरलाडीह नारायणपुर स्थित कैलाश स्मारक उच्च विद्यालय परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है।

उन्होंने बताया कि उक्त श्रद्धांजलि सभा को आयोजित करने में नावाडीह अंचल सचिव कॉ नुनुचंद महतो, अखिल भारतीय किसान सभा नावाडीह के कॉ अनंतलाल महतो, कॉ जानकी महतो, इप्टा के नावाडीह प्रभारी कॉ मुकेश कुमार महतो, कॉ महेश शर्मा, महिला समाजवादी कॉ सुभद्रा कुमारी आदि साथी उक्त श्रद्धांजलि सभा के सफल आयोजन के लिए सराहनीय योगदान दे रहे हैं, ताकि कॉ कैलाश महतो के शहादत दिवस को ऐतिहासिक बनाया जा सके।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *