चार्ली चैप्लिन द्वितीय की धरती मुंगेर को हास्य कलाकार सुनील पाल ने किया नमन

आयोजित कवि सम्मेलन में सुनील ने हँसाया, राजन की अद्भुत प्रतिभा का किया जिक्र

युधिष्ठिर महतो/धनबाद (झारखंड)। मैं दुनिया को हँसाता हूँ, लेकिन मेरे चेहरे पर मुंगेर पुत्र चार्ली चैप्लिन द्वितीय उर्फ हीरो राजन कुमार अपने अभिनय से हँसी लाते हैं। मुम्बई के कई बड़े कार्यक्रमों में चार्ली चैप्लिन द्वितीय ने मुझे हँसाया हैं। जब भी मुंगेर का ज़िक्र आता हैं या मुंगेर आता हूं तो चार्ली चैप्लिन द्वितीय अनायास ही मेरे मन मस्तिष्क में आते हैं। मुंगेर वासी चार्ली चैप्लिन द्वितीय का जन्मस्थल मानते हैं।

एक दैनिक अखबार द्वारा झारखंड राज्य की सीमा से लगे बिहार के मुंगेर स्थित न्यू इरा पब्लिक स्कूल में आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में मुम्बई से आये हास्य कलाकार सुनील पाल ने मुंगेर वासियों के समक्ष जब अपने दिल की बात रखी तो दर्शकों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
सुनील पाल वास्तव में एक मंझे हुए कॉमेडी कलाकार हैं। इतने बड़े कलाकार द्वारा एक स्थानीय कलाकार की जन्मभूमि को लेकर कही गई बात सराहनीय हैं।

आयोजित कवि सम्मेलन में कलाकार सुनील पाल ने डॉ अनिल काशी मुरारका के अच्छे कार्यो की भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि चार्ली चैप्लिन द्वितीय के गांव टेटीया बंबर मे स्वर्गीय मीना देवी के मुरारका बैकुंठधाम हिन्दू श्मशान भूमि का निर्माण कार्य पूरा किया गया। जिसमें हीरो राजन कुमार की भूमिका अहम रही हैं। उन्होंने कहा कि आज कला ग्राम कई कलाकारों के लिए एक केंद्र बना हुआ हैं। जहां से वे अपनी कला को विकसित तो कर ही रहे हैं, साथ ही वे देश दुनिया से भी जुड़ रहे हैं।

सुनील पाल ने कहा कि एक कलाकार क्या कुछ कर सकता है।यह हीरो राजन कुमार को देखने से पता चलता हैं। वे देश के युवाओ के लिए रोल मॉडल हैं। विशेष रूप से कलाकार इनके प्रशंसक हैं। उन्होंने कहा कि योग नगरी मुंगेर में हीरो राजन कुमार का जन्म हुआ हैं। वे पूरी दुनिया में चार्ली चैप्लिन द्वितीय बनकर सभी को हँसाते हैं। बॉलीवुड में इनकी अपनी एक पहचान हैं। कहा कि मुंगेर में मैं परफार्म करने आया हूं और चार्ली चैप्लिन द्वितीय मुझे सुन रहे हैं, यह मेरे लिए सौभाग्य की बात हैं।

सुनील पाल ने हीरो राजन कुमार की अद्भुत प्रतिभा का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने शहर मसीहा नहीं, नमस्ते बिहार जैसी फ़िल्मों मे लीड रोल किया हैं। बहुत सारे टीवी सीरियल में अपने अभिनय की छाप छोड़ी हैं। चार्ली चैप्लिन के रूप में 5 हजार से अधिक लाइव शो कर रिकार्ड बनाया हैं। कहा कि हीरो राजन कुमार की लोकप्रियता केवल मुंगेर तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वह जहां – जहां जाते हैं, उनके फैंस वहाँ निकल आते हैं। उनकी कड़ी मेहनत और उनके खुशमिजाज व्यवहार के कारण उनकी फैन फौलोइंग दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।

आयोजित कवि सम्मेलन में हास्य कलाकार सुनील पाल के अलावा गौरी मिश्रा, बलराम श्रीवास्तव, संजय झाला जैसे कवियों ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई। इस अवसर पर चार्ली चैप्लिन द्वितीय हीरो राजन कुमार ने कहा कि सुनील पाल ने हमारी जन्मभूमि मुंगेर में रहिवासियो को खूब हँसाया हैं।कहा कि यहां ऐसे कार्यक्रम का आयोजन और भी होना चाहिए। ज्ञात हो कि, राजन कुमार बफटा के माध्यम से बिहार के अलग – अलग जिलों में कार्यक्रम कर रहे हैं। इससे पूर्व वे राष्ट्रीयकृत बैंक के सौजन्य से झारखंड के कई जिलों में जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर चुके है।

 76 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *