रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के खैराचातर में सामाजिक सांस्कृतिक जागरूकता के लिए आयोजित सात दिवसीय प्रहरी मेला के दूसरे दिन बीते 11 मार्च की रात रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
प्रहरी मेला के दौरान रांची व अन्य शहरों से आए कलाकारों ने डांस और हास्य-व्यंग्य से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। स्थानीय कलाकार राहुल कुमार के डांस को भी दर्शकों में काफी पसंद किया। मास्टर राजू ने शानदार एंकरिंग की और दर्शकों को खूब गुदगुदाया।
इससे पहले मेला कमेटी के व्यवस्थापक रामसेवक जयसवाल, अध्यक्ष घनश्याम महतो, संयोजक पंकज कुमार जयसवाल व अशोक कुमार सिंह समेत अन्य पदाधिकारियों ने स्वर्गीय सुरेश जयसवाल की तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का उद्धघाटन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पंकज जयसवाल ने कहा कि स्वर्गीय जयसवाल समाज के आदर्श पुरुष थे। बताया कि वे हमेशा दूसरों की भलाई करते थे। उसी का प्रतिफल है कि आज उनके नाम पर इतने बड़े मेला का आयोजन 24 वर्षों से हो रहा है। अशोक सिंह ने कहा कि 24 वर्षों में यह मेला सामाजिक-सांस्कृतिक जागरूकता के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित हुआ है।
मौके पर मनोज महतो, राहुल महतो, विष्णु कुमार जयसवाल, दिलीप शर्मा, रमेश चंचल, कृष्ण रंजन शर्मा, रोमेल अंसारी, संदीप कुमार राय, अनुज राय, लालू महतो, विजय कपरदार, प्रेमचंद महतो, श्रीकेश जयसवाल आदि गणमान्य मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply