Advertisement

महात्मा फुले एजुकेशन ट्रस्ट में शानदार, रंगारंग वार्षिकोत्सव

बच्चों का नृत्य व कौवाली आकर्षण का केन्द्र रहा, ‘उड़ान-2026″ का आयोजन

विशेष संवाददाता/मुंबई। महात्मा फुले एजुकेशन ट्रस्ट द्वारा संचालित राजे शिवाजी विद्यालय, छत्रपति शिवाजी महाराज विद्यालय (मराठी, हिंदी, उर्दू, अंग्रेजी माध्यम) व मनोहर जोशी महाविद्यालय में विद्यार्थियों की छिपी हुई प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने और उनके अंतर्निहित कला-गुणों को निखारने के उद्देश्य से महात्मा फुले एज्युकेशन ट्रस्ट की ओर से वार्षिक स्नेह सम्मेलन ‘उड़ान- 20 26’ का भव्य आयोजन ट्रस्ट के पीएमजी कॉलोनी, धारावी स्थित भव्य प्रांगण में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ शारदे माँ के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। इसके साथ ही बच्चों ने गणेश जी वंदना भी किया।

इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्रीय एकता पर आधारित कव्वाली तथा सावित्रीबाई फुले का कन्या शिक्षण, नारी शक्ति,वृद्धाश्रम का बढ़ता चलन, मोबाइल की लत जैसे समसामयिक ज्वलंत मुद्दों पर आधारित विविध रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुत किए गए। वार्षिक स्नेह सम्मेलन में मुख्य अतिथि आयकर अधिकारी रामकृष्ण झा, विशेष अतिथि दोपहर का सामना के उप-संपादक संदीप पांडेय, स्थानीय नगरसेविका आशा काले, धारावी पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राजू बिडकर, डब्ल्यूपीपी स्वयंसवी संस्था की रमा मैडम, ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बाबूराव माने उपस्थित थे।

इसके साथ ही संस्था के सचिव दिलीप शिंदे, ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष प्रमोदमाने, व मुख्याध्यापिका वीणा दोनवलकर , अंग्रेजी माध्यम की प्रिसिंपल व ट्रस्टी मेंबर स्वाती होलमुखे मप्राथमिक विभाग की प्रिसिंपल,सौ.श्रद्धा माने मनोहर जोशी महाविद्यालय की प्राचार्या मृणाल रसाल तथा सर्व शिक्षकवृंद एवं शिक्षकेतर कर्मचारी व अभिभावक गण भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। म.फु.ए.ट्रस्ट के अधयक्ष श्री बाबुराव माने सर जी ने विद्यार्थियों की हौसलाअफजाई की वर्षभर में कला, शिक्षा, खेल जैसे अनेक क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पारितोषिक प्रदान किए गए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *