Advertisement

भीषण गरमी को देखते कॉलेज हुई मॉर्निंग

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला में भीषण गर्मी को देखते हुए जिला के हद में तेनुघाट इंटर कॉलेज में कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य श्याम किशोर सिंह की अध्यक्षता में 8 अप्रैल को बैठक आहूत की गई। बैठक में कॉलेज का पठन पठन कार्य मोर्निंग करने का सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया।

इस संबंध में बताया गया कि गरमी को देखते हुए अगले आदेश तक इंटर कॉलेज का पठन पाठन का समय सुबह 8 बजे से 11:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। इस अवसर पर आयोजित उक्त बैठक में तेनुघाट पंचायत के मुखिया पति संतोष श्रीवास्तव, पंचायत समिति सदस्य अजीत कुमार पांडेय, प्रो. गोविंद नायक, पंकज कुमार, बबलू सिंह, कुमारी अनुपमा, फुल्कारिया टोपो, नीतीश कुमार, बिसंभर लाल सिंह, रमेश कुमार, उदय कुमार यादव सहित सभी कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *