Advertisement

कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने संवेदक के खिलाफ खोला मोर्चा

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। गिरिडीह कॉलेज के सैकड़ो छात्र छात्राओं ने कॉलेज में हो रहे भवन जीर्णोद्धार को लेकर लापरवाहियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी तथा हंगामा किया। उसके बाद प्राचार्य को पत्र लिखकर संवेदक के कारण हो रही समस्याओं को रखने का काम किया।

बताया जाता है कि उक्त कार्य के संवेदक के लापरवाहियों के कारण पिछले 6 महीनों से सभी भवन को एक साथ बिजली, पानी, पंखा, टेबल जैसे सभी जरूरत के चीजों को हटा दिया गया हैं। जिसके कारण छात्रों को क्लास करने में काफ़ी समस्या हो रही हैं।

कॉलेज में अध्ययनरत छात्रा पूजा कुमारी ने आरोप लगाते हुए कहा कि हम लोग के बीच इतना गर्मी में भी क्लास में पंखा नहीं लगा हुआ है। जिसके कारण काफ़ी कठिनाइयों का सामना करनी पड़ रही हैं। वहीं छात्र नेता अमित यादव ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले कुछ महीनों से काम के नाम पर केवल खानापूर्ति किया जा रहा है।

बार बार आग्रह करने के बाद भी काम में सुधार नहीं किया जा रहा है। छात्र नेता ने आरोप लगाते हुए कहा कि कॉलेज प्रशासन के मिलीभगत से ऐसा किया जा रहा है। बिना इंजीनियर के भवन को बनाया जा रहा है। जिसका हम लोग पुरजोर विरोध किए हैं। एक भी काम स्टीमेट के अनुसार नहीं किया गया है।

हम संबंधित विभाग और गिरिडीह उपायुक्त से मांग करते हैं कि इसकी उच्चस्तरीय समिति बना कर जांच किया जाए। नहीं तो आने वाले किसी भी दिन बड़ी घटना होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता हैं। उन्होंने कहा कि अगर इसकी जांच नहीं की गई तो हम लोग पुरजोर तरीके से आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *