Advertisement

परीक्षा देकर लौट रही कॉलेज छात्रा की सड़क दुर्घटना में मौत

प्रहरी संवाददाता/बगोदर (गिरिडीह)। गिरिडीह जिला के हद में बगोदर थाना क्षेत्र के जीटी रोड़ अटका के यमुनानगर में सड़क दुर्घटना में एक कॉलेज छात्रा की मौत हो गयी। घटना 16 जनवरी की है।

घटना को लेकर बताया जाता हैं कि घाघरा साइंस कॉलेज की छात्रा जो अटका में ही कॉलेज बस से उतर कर मार्ग क्रॉस कर रही थी, तभी जीटी रोड अटका के यमुनानगर के पास एक बोलोरो ने सड़क पार करने के दौरान उसे चपेट में ले लिया। जिससे उक्त छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गयी। उपस्थित राजस्थानी रहिवासियों की मदद से उसे बगोदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक छात्रा का नाम आशा बाला कुमारी पिता अशोक प्रसाद मेहता बताया जा रहा है जो कि घाघरा कॉलेज में सेमेस्टर (2023-2027) इतिहास की छात्रा थी। इधर घटना की सुचना मिलते ही जिप सदस्य दुर्गेश कुमार, पंचायत समिति सदस्य टेक नारायण साव बगोदर ट्रामा सेंटर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। उन्होंने घटना को दुःखद बताया हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *