Advertisement

सहयोगी साथी की सेवानिवृति पर विदा करते भावुक दिखे कॉलेज कर्मी

केबी कॉलेज मे विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। नौकरी की निर्धारित अवधि पुरी होने के बाद सभी को सेवानिवृत होना तय है। मगर आपके द्वारा किए कार्यों और अपने दम पर आपके व्यक्तित्व सदा आपके कार्य स्थल और सह कर्मियों को आपकी याद दिलाती रहेगी।

उक्त उदगार 31 जुलाई को बोकारो जिला के हद में केबी कॉलेज बेरमो के प्राचार्य कक्ष में आयोजित विदाई सह सम्मान समारोह के दौरान काॅलेज के प्राचार्य डॉ के पी सिन्हा ने कही। मौका था काॅलेज के सबसे पुराने और वरीय लिपिक दुर्गा प्रसाद पासवान के सेवानिवृति का।

वरीय लिपिक पासवान के सेवानिवृति को लेकर काॅलेज प्रबंधन और सह कर्मियों द्वारा कॉलेज परिसर में विदाई समारोह आयोजित की गई थी। कार्यक्रम की शुरुआत में ही विदा होने वाले लिपिक दुर्गा को प्राचार्य डॉ सिन्हा व अन्य ब्याख्याताओं एवं सह कर्मियों ने माला पहनाकर तथा उपहार देकर सम्मानित किया। उपस्थित सभी ब्याख्याताओं व सह कर्मियों ने सेवानिवृत्त साथी की कार्यकाल की सराहना की तथा भारी मन से उन्हें विदाई दी।

अपनी सेवानिवृति को लेकर तमाम कॉलेज कर्मी काफी भावुक दिखे। जबकि, विदा होने वाले कर्मी पासवान भी अपने संबोधन के बीच काफी भावुक हो गए। इस मौके पर काॅलेज के तमाम ब्याख्याता के अलावे सभी कॉलेज कर्मी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *