Advertisement

ढोरी के फोरमैन सुबोध कुमार को साथियों ने दी भावभीनी विदाई

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल ढोरी क्षेत्र के एएडीओसीएम के ढ़ोरी इस्ट पंप साइड में कार्यरत फोरमैन सुबोध कुमार 30 नंवबर को रिटायर होने वाले है।

इसे लेकर 28 नवंबर को फोरमैन के सह कर्मियो तथा साथियों द्वारा परियोजना में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें फोरमैन सुबोध कुमार को अंग वस्त्र और पुष्प-गुच्छ देकर भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर वरीय मजदूर नेता साधु बाउरी औेर फोरमैन बादल पांडेय ने कहा कि फोरमैन सुबोध ने पूरी तरह से इमानदारी से अपनी सेवाएं दी है। काम करते समय उन्होंने अपने सीनियर को अपने काम से कभी निराश नहीं किया।

साथ ही फील्ड में काम करने वाले कर्मचारियों के साथ उनके पारिवारिक संबंध बने, जिसका लाभ विभाग को भी मिला।
इस अवसर पर फोरमैन अर्जुन रविदास सहित गोपाल नायक, प्रदीप कुमार सिंह, ललन नोनिया, अंमित कुमार, रोजन दिगार, मुकेश कुमार, राज कुमार बाउरी, रामा कांत, बादल चंद्र महतो, रामेश्वर महतो, मोहिलाल बाउरी, राजेश बाउरी, अनिल करमाली, बप्पी आदि दर्जनो कामगार साथी मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *