प्रहरी संवाददाता/मुंबई। संकल्प इंग्लिश स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा नारियल पूर्णिमा एवं रक्षाबंधन का पर्व बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया। स्कूल के बाल विद्यार्थियो ने रक्षाबंधन पर उत्साह के साथ न सिर्फ सामाजिक कार्य करने वाले लोगों को, पत्रकारों, पुलिस विभाग आदि को राखी बांधकर उनसे समाज और युवा पीढ़ी को एक नई दिशा की और ले जाने का वचन लिया, बल्कि पेड़ों को राखी बांधकर उनके संरक्षण के लिए जनजागृति कर एक संदेश भी दिया।
मिली जानकारी के अनुसार संकल्प इंग्लिश स्कूल का मुख्य आकर्षण कक्षा 1 से 10 तक के हजारों विद्यार्थी थे, इनके द्वारा बनाई गई सीडलिंग राखी रही। वहीं दूसरी तरफ स्कूल के प्रांगण में नारियल पूर्णिमा पर मछुआरे समुद्र में अपनी कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए नारियल अर्पित करने की परंपरा का प्रतिरूपी दर्शाया गया था।
नारियल पूर्णिमा में मछुआरों का प्रतिरूपी बनाकर और रक्षाबंधन को ‘वृक्ष संरक्षण’ के रूप में मनाए गए इस कार्यक्रम में स्कूल के ट्रस्टी डॉ. राज परब, प्रिंसिपल डॉ. ज्योति परब, ट्रस्टी साक्षी परब और प्री-प्राइमरी सेक्शन कि प्रिंसिपल रुचि पारकर, शिक्षिका धनश्री देवदास, सागर सावंत, प्रणाली गिरी, सारिका वयाला, छात्र कुमार सार्थक देवरे, कुमार शांतनु दशम ने अपनी जिम्मेदारी को बखूबी से निभाते हुए इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अहम भूमिका निभाई।
Tegs: #Coconut-purnima-celebrated-with-enthusiasm-in-english-school
![]()













Leave a Reply