Advertisement

बोकारो स्टील प्लांट के कोक ओवेन एंड कोक केमिकल में शोकसभा

गुरूजी के निधन से मजदूर शोकग्रस्त-बी के चौधरी

प्रहरी संवाददाता/बोकारो। बीते 4 अगस्त को गुरूजी का स्वर्गवास होने की खबर से एक तरफ जहां झारखंड हीं नही, बल्कि पूरा राष्ट्र शोकाकुल है। वहीं बोकारो स्टील प्लांट में काम कर रहे इस्पात कर्मी और ठेका कर्मी भी इस दुःखद घटना से मर्माहत और शोकग्रस्त है। इसी सिलसिले मे 8 अगस्त को बोकारो स्टील प्लांट के कोक ओवेन एंड कोक केमिकल विभाग के बीच शोक सभा किया गया। जिसमे मुख्य रूप से उपस्थित जय झारखंड मजदूर समाज के महामंत्री एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरीय नेता बी के चौधरी शामिल हुए।

झामुमो नेता चौधरी ने शोकसभा में भाग लेते हुए कहा कि जय झारखंड मजदूर समाज का गठन वर्ष 1992 मे हुआ था। आज 33 वर्षो से लगातार गुरूजी युनियन का अध्यक्ष रहें हैं। निश्चित रूप से मजदूर के साथ साथ युनियन भी शोकग्रस्त है। आज व्यक्तिगत रूप से वे भी अकेलापन महसूस कर रहे है।क्योंकि अगर मजदूरों से सम्बंधित कोई जटिल समस्या आता था तो वे गुरूजी से सलाह लिया करते थे। वे युनियन पर अपना छत्रछाया दिये हुए हैं, यह महसूस कर प्रबंधन को समस्या समाधान के लिए मजबूर करते थे। जिसमे युनियन कामयाब होता था। कहा कि आज हमलोगों के बीच गुरूजी नही रहें, लेकिन उनका आशीर्वाद हमसबों के साथ सदा रहेगा।

अन्त मे दो मिनट का मौन रखकर गुरूजी को श्रद्धांजलि दिया गया।कार्यक्रम मे मुख्य रूप से यूनियन के संयुक्त महामंत्री अनिल कुमार, कार्यालय मंत्री आर बी चौधरी, आर वी सिंह, बिनोद कुमार, ए के मंडल के साथ साथ सैकड़ो इस्पात एवं ठेका मजदूर उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *