सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में ओडिसा से सटे सारंडा के जंगल में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान एक शक्तिशाली आईईडी ब्लास्ट कर गया। धमाके में कोबरा बटालियन के सहायक कमांडेंट अजय मलिक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर झारखंड की राजधानी रांची भेजा गया।
घटना की पुष्टि पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) पुलिस अधीक्षक अमित रेणु ने की है। बताया कि जिला के हद में छोटानागरा थाना क्षेत्र के मारंगपोंगा जंक्शन के समीप घने जंगलों में एक मार्च की सुबह लगभग 6 बजे यह विस्फोट हुआ।घायल अधिकारी को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर रांची भेज दिया गया है। बताया गया कि धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई। घटना के तुरंत बाद अतिरिक्त सुरक्षा बल मौके पर पहुंचकर पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है।
बता दें कि पिछले 15 दिनों में सारंडा के जंगल क्षेत्र में यह तीसरा बड़ा आईईडी धमाका है। इससे पहले बीते माह 21 फरवरी को भी दो जवान घायल हुए थे। वहीं 11 फरवरी को दो ग्रामीणों की जान चली गई थी।
![]()













Leave a Reply