Advertisement

कोलफिल्ड मजदूर यूनियन ने बैठक कर की मजदूर समस्याओं पर चर्चा

बीएंडके क्षेत्र के मजदूरों की समस्याओं का निदान जल्द होगा-आभाष चंद्र गांगुली

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। कोल फील्ड मजदूर यूनियन (सीएमयू) बीएंडके प्रक्षेत्र की एक बैठक 25 मई को बोकारो जिला के हद में करगली में आयोजित किया गया। अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष मधु भट्टाचार्य तथा संचालन क्षेत्रीय सचिव आभाष चंद्र गांगुली ने की।

बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष मधु भट्टाचार्या ने कहा कि मजदूरों की समस्याओं को लेकर कोल फील्ड मजदूर यूनियन हमेशा से आवाज उठाते रही है। मजदूरों की सुविधाओं में कटौती के खिलाफ कोल फील्ड मजदूर यूनियन चट्टान की तरह हमेशा खड़ा रहता है। क्षेत्रीय सचिव आभाष चंद्र गांगुली ने कहा कि बीएंडके क्षेत्र के मजदूरों की समस्याओं का निदान जल्द होगा। उन्होंने मजदूरों की समस्याओं से उपस्थित यूनियन पदाधिकारियों को अवगत कराया।

साथ हीं कहा कि वर्तमान मे क्वार्टर की मरम्मत का काम चल रहा है। अधिकारी इस पर विशेष ध्यान रखें कि गुणवत्ता सही हो, मजदूरों के क्वार्टर में पीने का पानी की उत्तम व्यवस्था करें। कहा कि बीएंडके क्षेत्र की समस्याओं को लेकर महाप्रबंधक से वार्ता की जायेगी। कुछ समस्याओं का निदान हुआ है। कुछ का नहीं, जिस पर बात की जाएगी।
क्षेत्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक रंजन अकेला ने कहा कि मजदूर क्वार्टर में शुद्ध पानी की व्यवस्था करें। सचिव नागेंद्र गुप्ता ने कहा कि संगठन को और धारदार बनाने की जरूरत है।

कंपनी के नियमानुसार कामगारो को प्रोमोशन दी जाए। इससे यूनियन के नए साथियों को शक्ति मिलेगी।
मौके पर शैलेंद्र कुमार, शक्ति मंडल, के. वर्णवास, मुरारी राम, रंजित मंडल, सुभाष चक्रवर्ती, आनंद कुमार, दिनेश मुंडा, अमलेश शर्मा, गुजारी देवी आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *