Advertisement

बेरमो के कोयला व्यापारी पहुंचे कोल इंडिया मुख्यालय

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो कोयलांचल के कोयला व्यापारी बिडिंग और कोयला उठाव मे हो रही समस्याओ को लेकर कोल इंडिया मुख्यालय पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता पहुंचकर अपनी समस्याओं से कोल इंडिया प्रबंधन को अवगत कराया।

जानकारी के अनुसार कोयला व्यापारी कोल इंडिया के सेल्स मार्केटिंग आफिसर मुकेश कुमार चौधरी से मुलाकात किया। व्यापारियो ने कोल बिडर और कोयला उठाव मे हो रही परेशानियो से उन्हें अवगत कराया। सेल्स मार्केटिंग आफिसर चौधरी ने कोयला व्यापारियों की सारी बातो को सुनने के बाद कहा कि जल्द ही उचित निर्णय ली जाएगी। कोयला व्यापारियों में मुख्य रूप से अभय कुमार सिंह, सुनील सिंह, छोटु सिंह आदि शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *