Advertisement

बेरमो के कोयला व्यापारियों ने की फुसरो में बैठक

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो के कोयला व्यापारी बिडिंग और कोयला उठाव मे हो रही समस्याओ को लेकर 22 अक्टूबर को जिला के हद में फुसरो मे बैठक की।

बैठक में कोयला व्यापारियों द्वारा कहा कि कोयला व्यापारी कोल इंडिया मुख्यालय कोलकाता सेल्स मार्केटिंग आफिसर मुकेश कुमार चौधरी से मुलाकात कर कोल बिडर और कोयला उठाव मे हो रही परेशानियो से अवगत कराया है। कहा गया कि सेल्स मार्केटिंग आफिसर मुकेश कुमार चौधरी ने कोयला व्यापारियों की समस्याओं को सुनने के बाद कहा कि जल्द ही उचित निर्णय ली जाएगी। कहा गया कि कोयला व्यापारी ने स्थानीय जनप्रतिनिधि से भी मिलकर समस्याओ से अवगत कराया है।

बैठक के दौरान कोयला व्यापारी मंटू सिंह, अभय कुमार सिंह, सुनील सिंह, अरुण सिंह, अशोक सिंह, छोटु सिंह, उदय मिश्रा, संतोष सिंह, राजीव सिंह, राज कुमार, जोगिंदर गुप्ता, अनिल सिंह आदि मुख्य रूप से शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *