Advertisement

कोयला कर्मियों को मिलेगा ₹1.03 लाख का सलाना बोनस-रवीन्द्र मिश्रा

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। शारदीय नवरात्र दुर्गा पूजा से ठीक पहले कोल इंडिया के 2.20 लाख कोयला कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। प्रबंधन और श्रमिक यूनियनों के बीच हस्ताक्षर के बाद बोनस (परफॉरमेंस लिंक्ड रिवॉर्ड) की राशि इस साल कर्मचारियों को ₹1.03 लाख मिलेगा। यह राशि आज ही सभी कर्मियों के बैंक खातों में भेज दी जाएगी।

कोलफील्ड मजदूर यूनियन (सीएमयू) ढोरी क्षेत्रीय सचिव‌ आर उनेश,‌ जनता मजदूर संघ (जमसं) क्षेत्रीय सचिव विकास सिंह, राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन (आरकेएमयू) क्षेत्रीय सचिव महारूद्र सिंह, भारतीय मजदूर संघ संबद्ध सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ (सीकेएस) ढोरी क्षेत्रीय सचिव विनय‌ कुमार सिंह‌‌ ने कहा कि पिछले साल की तुलना में यह बोनस काफी ज्यादा है। श्रमिक नेताओं ने कहा कि बीते वर्ष 2024 में कोयला क्षेत्र में कार्यरत कर्मचारियों को ₹93,750 बोनस मिला था। इस बढ़ोतरी से कोयला कर्मियों में खुशी की लहर है, खासकर त्योहारों के इस मौसम में। उपस्थित यूनियन नेताओं ने बीएमएस, एचएमएस, एटक और सीटू के शीर्ष नेताओं को इस उपलब्धि के लिए साधुवाद दिया है।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *