Advertisement

कोयला खदान शिक्षक मोर्चा ने सांसद सांसद को सौंपा ज्ञापन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। कोयला खदान शिक्षक मोर्चा का एक प्रतिनिधिमंडल 3 अगस्त को गिरिडीह सांसद से भेंट कर अपनी समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा।

रामगढ़ जिला के हद में रजरप्पा स्थित सांसद आवासीय कार्यालय में शिक्षक मोर्चा के सीसीएल जोन अध्यक्ष प्यारेलाल यादव के नेतृत्व में भेंट की। गिरिडीह सांसद से मोर्चा के सीसीएल अध्यक्ष यादव ने मिलकर मुख्यतः छः विंदूओ पर विस्तृत चर्चा की। सांसद के दिशा-निर्देश पर कोयला मंत्री से आगामी 5 व 6 अगस्त को समय लिया गया है। इसको लेकर चार शिक्षकों का समूह 4 अगस्त को दिल्ली के लिए रवान होंगे।

मौके पर शिक्षक मोर्चा के सीसीएल अध्यक्ष प्यारे लाल यादव, के के सिंह, अशोक कुमार पांडेय, भीम सिंह, साजेश कुमार, जटाशंकर त्रिवेदी, प्रदीप कुमार महतो, हरेंद्र प्रताप सिंह, योगेश रवि, लेनिन रजवार आदि मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *