Advertisement

ढोरी क्षेत्र मे धूमधाम से मनाया गया कोल इंडिया का स्थापना दिवस समारोह

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल ढोरी क्षेत्र में एक नवंबर को कोल इंडिया स्थापना दिवस पर महाप्रबंधक रंजय सिंहा ने झंडोत्तोलन और कारपोरेट गीत के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि 80 प्रतिशत ऊर्जा कोयला से मिलता है, इसलिए हम सभी सीधे देश सेवा से जुड़े हैं। हमें बेहतर कोयला उत्पादन कर योगदान देना है। उन्होंने ढोरी एरिया परिवार के हर सदस्य को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं और देश की ऊर्जा आवश्यकता में कोयले के सामरिक महत्व को याद दिलाते हुए सभी अधिकारियों-कर्मचारियों से अपील की कि वे अपनी क्षमताओं को और बेहतर व कारगर तरीके से इस्तेमाल करते हुए देश के कोयला उत्पादन में कंपनी की बादशाहत बनाए रखें।

उन्होंने कहा कि हम कोयला कामगार देश की ऊर्जा एवं शक्ति के मुख्य आधार स्तंभ हैं। हमारे प्रयासों के फलस्वरूप आज हमारी कंपनी उत्तरोत्तर प्रगति की ओर अग्रसर है। उन्होंने बताया कि कोल इंडिया लिमिटेड की स्थापना 1 नवंबर 1975 को हुई थी। सभी के सहयोग से चालू वित्तीय वर्ष में 55 लाख टन कोयला उत्पादन लक्ष्य को पूरा करना है।

इस अवसर पर उपस्थित कामगारों ने कोल इंडिया के स्थापना दिवस पर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दी। यहां क्षेत्र के दर्जनो कामगारों को प्रमोशन पत्र दिया गया। इस दौरान सतर्कता जागरूकता अभियान के तहत रैली निकाली गई और आफिसर्स क्लब मे कल्चर प्रोग्राम आयोजित की गई। जिसमे डीएवी ढोरी और कस्तूरबा स्कूल ढोरी के बच्चो द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम और रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। विजेता प्रतिभागियो को पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम का संचालन सीएसआर अधिकारी शैलेश कुमार ने किया। मौके पर क्षेत्र के महाप्रबंधक सह क्षेत्राधिकारी विद्युत एवं यांत्रिक गौतम मोहंती, क्षेत्राधिकारी मानव संसाधन कुमारी माला, एएसओ सुरेश कुमार सिंह, एसओसी मनोज कुमार, एसओएक्स यू के पासवान, प्रबंधक एचआर मोहम्मद तौकीर आलम सहित यूनियन प्रतिनिधि आर उनेश, विनय कुमार सिंह, महारूद्र सिंह, कैलाश ठाकुर, बैजनाथ महतो, विकास सिंह, भीम महतो, जवाहर लाल यादव, जयनाथ मेहता, कुंज बिहारी प्रसाद आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *